Ayodhya Ram Mandir In Hindi: राम मंदिर अयोध्या

भारत एक आध्यात्मिक देश है। यह देश मंदिरों देवालयों के देवी देवताओं का देश है। उन्हें में से एक मंदिर Ayodhya Ram Mandir In Hindi: राम मंदिर अयोध्या है। राम मंदिर हिंदू राष्ट्र के धरोहर है। पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बन गया है जिसकी विशेषताएं इस लेख में हम आपको बताएंगे।

Ayodhya Ram Mandir In Hindi: राम मंदिर अयोध्या
Ayodhya Ram Mandir In Hindi

Ayodhya Ram Mandir In Hindi: राम मंदिर अयोध्या

अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध भगवान राम का मंदिर की ऊंचाई 161 फिट है। जिसको बनाने में 3 वर्ष का समय लगा है। अयोध्या मंदिर में कुल 360 खंभे हैं। तथा Ayodhya Ram Ram में 5 प्रमुख कच्छ बनाए गए हैं। नृत्य मंडप,रंग मंडप,सभा मंडप, प्रार्थना मंडप,कीर्तन मंडप हैं।

Saryu Nadi Ayodhya In Hindi: सरयू नदी का इतिहास
Saryu Nadi Ayodhya In Hindi
Ayodhya Ram Mandir In Hindi: राम मंदिर अयोध्या
राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर के उत्तरी दिशा में मां अन्नपूर्णा का मंदिर और तथा राम मंदिर के दक्षिण दिशा में भगवान बजरंगबली की मंदिर है। तथा इसके साथ-साथ मंदिर भी बनाए जाने हैं। जिनमें महर्षि वाल्मीकि मंदिर ,महर्षि विश्वामित्र मंदिर, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि अगस्त्य, माता अहिल्या, निषाद राज, माता शबरी,जटायु मूर्ति आदि।

राम मंदिर का निर्माण

राम मंदिर बनाने में ईंट अथवा लोहे का प्रयोग नहीं किया गया यह मंदिर पूरी तरह से पत्थरों से बना हुआ है। राम मंदिर के गर्भ ग्रह में सूर्य का प्रकाश दर्पण के द्वारा पहुंचाया जाता है। क्योंकि भगवान राम सूर्यवंश से संबंधित थे इसलिए भगवान राम के गर्भ ग्रह में सूर्य के प्रकाश का प्रबंध किया गया है।

अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर परंपरागत नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर के प्रथम स्थल पर भगवान राम का दरबार है। प्रत्येक खंभों में और दीवारों में देवी देवताओं की मूर्ति अंकित है। राम मंदिर के चारों ओर कर मंदिर होगी जिनमें सूर्य मंदिर, मां भगवती मंदिर, गणेश मंदिर और भोलेनाथ मंदिर,अयोध्या के राम मंदिर में चार प्रमुख द्वार हैं।

सरयू नदी के विषय की संपूर्ण जानकारी

राम मंदिर का दरवाजा : Ram Mandir Darvaja

जिनमें से प्रवेश करने का द्वार मात्र एक है। अयोध्या के राम मंदिर में वैसे तो 46 दरवाजे लगाए गए हैं। जिनमें से 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई गई है। जबकि यह दरवाजे सौगन की लकड़ी के बने हुए हैं।दरवाजा पर लगे कल सोने का भजन 100 कुंतल है।

Ram Mandir ki bhumi kshatra : राम मंदिर भूमि

राम मंदिर की लंबाई 380 फीट तथा चौड़ाई 250 फिट है। पूरा अयोध्या मंदिर का परिचय 70 एकड़ में है। जो भविष्य में आगे चलकर 107 एकड़ में हो जाएगा। अयोध्या मंदिर की नई में लगभग 2 लाख से अधिक ईंटों का प्रयोग किया गया है जिनमें श्री राम लिखा हुआ है।

राम मंदिर की घंटी घंटियां : Ram Mandir Ghanta

राम मंदिर की घंटी घंटियां : Ram Mandir Ghanta
राम मंदिर की घंटी घंटियां

अयोध्या राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाया गया है। यह घंटा अष्टधातु का बना हुआ है। इसकी ऊंचाई 6 फीट तथा चौड़ाई 5 फीट है। इसके साथ-साथ अन्य घंटे भी है जिनका वजन 2400 किलो, 2100 किलो, 600 किलो, आदि प्रमुख अधिक वजन वाले घंटे लगाए गए हैं। राम मंदिर में कुल 108 घंटे घंटियां लगाई गई हैं।

 

राम मंदिर की अगरबत्ती : Ram Mandir Agarbatti

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में 108 फीट लंबी अगरबत्ती का उपयोग किया गया है यह अगरबत्ती गाय के गोबर से बनी है । जिसका निर्माण गुजरात विहा भाई भरवाड़ ने किया है। इसमें 191 किलो गिर गाय का घी और गिर गाय का 1475 किलो गोबर के साथ अन्य सामग्री सहित अगरबत्ती का वजन 3428 किलो है।

राम मंदिर की अगरबत्ती : Ram Mandir Agarbatti
राम मंदिर की अगरबत्ती

राम मंदिर का ताला : Ram Mandir Tala

राम मंदिर के प्रमुख दरवाजे पर 400 किलो का ताला लगाया गया है। राम मंदिर में ताले कि चाबी की लंबाई 4 फिट है। राजस्थान के जयपुर से राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए 600 किलो गाय का घी उपयोग किया गया है।

राम मंदिर का नगाड़ा : Ram Mandir Nagada

अयोध्या राम मंदिर के बाहर एक विशाल नगाड़ा रखा है जिसका वजन 500 किलो है तथा उसका व्यास 56 इंच है। यह नगाड़ा लोहे और तांबे की प्लेट से बना है। तथा इस नगाड़े के सामने वाले भाग में सोने और चांदी कि परत चढ़ाई गई है। इसकी आवाज 1 कोलोमीटर तक जाती है।

राम मंदिर ध्वज : Ram Mandir Dhvaj

अयोध्या के राम मंदिर के ध्वज में कोविदार वृक्ष का प्रतीक स्थापित किया गया है। इस कोवीदार वृक्ष का वर्णन वाल्मीकि रामायण में मिलता है। वाल्मीकि रामायण में कोविदर वृक्ष के विषय में भगवान वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब भरत जी भगवान श्री राम को अयोध्या से चित्रकूट बुलाने के लिए जाते हैं। तब उनके ध्वजा पताका में कोविदार वृक्ष का प्रतीक बना हुआ था।

लक्ष्मण जी ने चित्रकूट की पहाड़ी से दूर से ही कोविदार के वृक्ष को देखकर अयोध्या के झंडे होने की पहचान कर ली थी। पौराणिक मान्यता के अनुसार कोविदार वृक्ष की रचना महर्षि कश्यप ने की थी।कोविदार का वृक्ष पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है।

अयोध्या राम मंदिर में सात प्रमुख ध्वज दंड लगाए गए हैं । इन ध्वजों में सबसे प्रमुख और ऊंचा ध्वज दंड की लंबाई 44 मीटर है तथा जिसका वजन 5 टन है। तथा अन्य छे ध्वज दंड की लंबाई 20 -20 फीट तथा उनका वजन लगभग 700 किलोग्राम है।

 

Leave a Comment